महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2020: सरकार दे रही विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता, जानिए क्या है पंजीयन प्रक्रिया

विधवा पेंशन योजना आवेदन | Vidhwa Pension Yojana Form | विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन | Maharashtra Vidhwa Pension Scheme In Hindi

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा गरीब परिवार की महिलाओ को आर्थिक मदद करने के लिए के लिए एक योजना शुरू की गयी है महाराष्ट्र पेंशन योजना। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओ का लाभ दिया जायेगा जिन महिलाओ के पति की मृत्यु हो जाती है। जिसके कारण विधवा महिला बेसहारा हो जाती है और उनके पास आय कमाने का कोई स्रोत नहीं होता है ऐसी महिलाओ की मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।

कितनी पेंशन दी जाती है –

इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओ को हर महीने 600 रूपये की पेंशन दी जा रही है। अगर कोई महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसके लिए सबसे पहले उसको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद इस योजना के अंतर्गत मिलनी वाली सहायता राशि महिला के बैंक अकाउंट में हर महीने भेज दी जाएगी।

किन्हें मिलेगा लाभ –

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2020 के अंतर्गत उन महिलाओ की मदद करना है जिनके पति की मृत्यु हो जाती है किसी कारणवस और उनके पास कोई कमाने वाला भी नहीं होता है। इसलिए महाराष्ट्र  सरकार ने विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद करने के लिए घर खर्चा देने के लिए इस योजना को कुछ समय पहले ही शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओ को हर महीने 600 रूपये दिए जायेंगे जिन महिलाओ के एक से अधिक बच्चे है उन महिलाओ को हर महीने 900 रूपये दिए जा रहे है। इस योजना का लाभ विधवा महिलाओ को तब तक दिया जायेगा जब तक विधवा महिला के बच्चे 25 वर्ष तक के नहीं हो जाये। लेकिन अगर विधवा महिला के लड़के बजाय लड़की है तो इस योजना का लाभ हमेशा ही मिलता ही रहेगा चाहिए लड़की शादी भी हो जाये क्योंकि लड़की अपने ससुराल चली जाएगी तो महिला का घर खर्चा कैसे चलेगा।

अब ऐसे होगा महाराष्ट्र बेरोजगारी भत्ता का ऑनलाइन आवेदन

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana Highlights

योजना का नाममहाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्यविधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान करना

क्या है महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2020 का उद्देश्य

वैसे तो आप सभी जानते ही है की जब किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है तो वो एक तरह से बेहसारा हो जाती है। क्योंकि घर में कोई कमाने वाला भी नहीं बचता है ऐसे में घर खर्चा चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस योजना के जरिये गरीब विधवा महिला को आर्थिक मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है ताकि विधवा महिला अपना घर खर्चा चला सके।

विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र 2020 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्ही महिलाओ का दिया जाएग जिनके पति की मृत्यु हो चुकी हो और उनके बच्चे की उम्र 25 साल से कम है।
  • महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत मिलनी वाली सहायता राशि से महिलाये अपना घर खर्चा चला सकेगी।
  • इस योजना का लाभ उसी विधवा महिला को दिया जायेगा जो आर्थिक रूप से गरीब है और उसके पास किसी भी तरह का रोजगार नहीं है।
  • इसके अलावा कोई महिला सरकारी जॉब करती है और वो विधवा है तो उसको इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि सीधा महिला के बैंक अकाउंट में हर महीना भेज दी जाएगी।

विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र 2020 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ सिर्फ महाराष्ट्र की विधवा महिला को दिया जायेगा।
  • विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला की वार्षिक आय 25 हज़ार रूपये से अधिक नहीं होनी चाइये।
  • विधवा महिला गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाली होनी चाइये।
  • आवेदन कर्ता महिला की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • और विधवा महिला का बैंक अकाउंट होना चाहिए क्योंकि इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ महिला के बैंक अकाउंट में सीधा भेजा जायेगा लेकिन वो बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक किया हुआ होना चाहिए।

विधवा पेंशन प्राप्त करने के लिए निम्न प्रकार के दस्तावेजों का होना है जरूरी

  • विधवा महिला के आधार कार्ड।
  • इसके अलावा महिला के कोई बच्चे है तो उनके भी आधार कार्ड लगवाना होगा।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • बैंक अकाउंट।
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र।
  • महिला की दो पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मोबाइल नंबर।

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2020 में आवेदन कैसे करे ?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • यहाँ पर जाकर महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना से सबंधित एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ  डाउनलोड करना है इस को आप इस लिंक पर https://pmmodiyojana.in/wp-content/uploads/2020/03/2018040628-1.pdf क्लीक करके डाउनलोड कर सकते है।
  • उसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाना होगा उसके बाद इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही सही भरनी होगी साथ में ऊपर बताये गए सभी डॉक्यूमेंट की कॉपी लगानी है।
  • उसके बाद इस आवेदन फॉर्म को आप अपने नजदीकी  कलेक्टर कार्यालय / तहसील /पंचायत समिति/ग्राम पंचायत  में जमा करवाना होगा।
  • उसके बाद सबंधित अधिकारी के द्वारा इस आवेदन फॉर्म की जाँच की जाएगी उसके बाद इस योजना का लाभ हर महीने विधवा महिला के बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top