PM Kisan Pension Yojana – किसानों को मिलेगें 3000 रूपये – अगर आप किसान हो तो जरूर जानें पूरी प्रक्रिया – PM Kisan Breaking News, Kisan News, Kisan Update

Contents
- 1 पीएम किसान पेंशन योजना PMKPY – किसानों को मिली बड़ी राहत
- 2 किसानों को मिलेगें 3000 रूपये
- 3 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का क्रियान्वयन एवं लाभ
- 4 3000 हजार रूपये कैसे मिलेगें – योजना के लाभ लेने किए जरूरी शर्तें
- 5 किस उम्र में कितना अंशदान देना होगा ?
- 6 किसान पेंशन योजना की महत्वपूर्ण बातें – योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
- 7 3000 रूपये का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम – योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
पीएम किसान पेंशन योजना PMKPY – किसानों को मिली बड़ी राहत
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना देश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 60 साल के बाद किसानों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना की घोषणा वर्ष 2019-20 के आज बजट में की गई थी, और इसके लिए भारत सरकार ने 10,477 करोड़ की राशि का प्रावधान भी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची से 12 सितंबर 2019 को इस योजना की लॉन्चिंग की।
किसानों को मिलेगें 3000 रूपये
एक अनुमान के मुताबिक, देश के लगभग 10 से 15 करोड़ किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे, जिनका लिए विशेष पेंशन कोष में खुद आवेदक किसान और सरकार की तरफ से एक निश्चित राशि जमा की जाएगी जो बाद में उन्हें पेंशन के तौर पर मिलेगी। इस पेंशन कोष का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा किया जा रहा है। दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ इसके क्रियान्वयन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना योजना को लेने के लिए आपको कुछ नियमों को फोलो भी करना होगा।
यह भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana -15000 रुपए मिलेंगे किसानों को बिना आधार कार्ड के
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का क्रियान्वयन एवं लाभ
- इस योजना के लाभार्थी किसान 60 साल की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी।
- इसके लिए आवेदक किसान को एक निश्चित राशि अपने पेंशन कोष में जमा करवानी होगी।
- यह राशि आवेदक की उम्र के हिसाब से 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति महीने की होगी।
- किसान जितनी राशि जमा करेगा, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी पेंशन कोष में जमा करेगी।
- अगर किसी कारणवश किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी को 50 फीसदी पेंशन मिलेगी।
- अगर पति-पत्नी दोनों इस योजना को अपनाते हैं, तो उन्हें अलग अलग अंशदान जमा करना होगा
- किसान पेंशन योजना के पेंशन कोष का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम के हाथ में है।
- सरकार द्वारा योजना के दायरे में लगभग 14 करोड़ किसानों को शामिल करने की बात कही जा रही है।
- अगर कोई किसान चाहे, तो वह इस स्कीम को बीच में बंद भी करवा सकता है, जिसे उसका अंशदान ब्याज समेत मिल जाएगा।
3000 हजार रूपये कैसे मिलेगें – योजना के लाभ लेने किए जरूरी शर्तें
- निश्चित उम्र के किसान ही प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ ले सकते हैं।
- सिर्फ 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान ही योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक किसान के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन होनी चाहिए।
- किसान की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को तभी लाभ मिलेगा, जब वह किसी अन्य सरकारी योजना के तहत लाभ नहीं ले रही हो।
किस उम्र में कितना अंशदान देना होगा ?
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत अलग अलग उम्र के हिसाब से अलग अलग अंशदान निर्धारित किया गया है। जिसें हम आपको इस तरह समझ सकते हैं।
आवेदक की उम्र | प्रति महीने अंशदान |
18 | 55₹ |
19 | 58₹ |
20 | 61₹ |
21 | 64₹ |
22 | 68₹ |
23 | 72₹ |
24 | 76₹ |
25 | 80₹ |
26 | 85₹ |
27 | 90₹ |
28 | 95₹ |
29 | 100₹ |
30 | 105₹ |
31 | 110₹ |
32 | 120₹ |
33 | 130₹ |
34 | 140₹ |
35 | 150₹ |
36 | 160₹ |
37 | 170₹ |
38 | 180₹ |
39 | 190₹ |
40 | 200₹ |
किसान पेंशन योजना की महत्वपूर्ण बातें – योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- आवेदक की जमीन के दस्तावेज, जैसे खसरा-खतौनी की नकल
- किसान के बैंक खाता की पूरी जानकारी
- किसान के बैंक खाते और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- किसान की पत्नी का पहचान पत्र।
3000 रूपये का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम – योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान नजदीकी कॉमन सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर आसानी से इसका आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत नामांकन निशुल्क किया जाता है और किसानों को सीएससी केंद्रों में कोई भुगतान नहीं करना होता। वहीं अगर आवेदक चाहे तो इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। जिसकी प्रक्रिया निम्न है।
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशयल वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज खुलने के बाद आपको PRADHANMANTRI KISAN MANDHAN YOJANA के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद इसके सब ऑप्शन में आपको Click Here to Apply का लिंक दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने log in फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी के साथ फिल करना होगा।
- जैसे ही आप लॉग इन करोगे, तो आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको Enrollment की लिंक पर जाकर Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद योजना के लिए आवेदन फॉर्म आपके सामने आ जाएगा, जिसमें आपको सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही आपके आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़े:-
किसान क्रेडिट कार्ड योजना | Click Here |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना | Click Here |
पीएम किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन नंबर | Click |
राजस्थान किसान कर्जमाफी लिस्ट | Click |
PM Kisan Portal | https://www.pmkisan.gov.in/ |