नई मछली पालन स्कीम – [PMMSY] Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana Online Apply | प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | PM Matsya Sampada Yojana Registration Form
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana [PMMSY]
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री की सहमति के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 20 लाख करोड़ रूपये के राहत पैकेज के अंतर्गत शुरू की गयी है। इस योजना के द्वारा मोदी सरकार का बागवानी को बढ़ावा देना है हमारे देश में मत्स्य पालन के जरिये लाखो लोगो को रोजगार मिलता है। इसलिए मत्स्य पालन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए इस योजना की घोषणा की गयी है। ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा हो सके इस, योजना को आप नील क्रांति भी कह सकते है इस योजना में प्राथिमकता मछलियों को दी जाएगी। क्योंकि मछली एक उच्च कोटि का खाद्य पदार्थ है।
नई मछली पालन स्कीम
क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण होते है जिसकी मांग मार्केट में व इंटरनेशनल मार्केट में भी बढ़ती जा रही है। भारत विश्व भर में मछली निर्यात करने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज में हुई थी घोसणा
कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है लॉकडाउन करने से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गयी है। जिसके कारण कई लोगो नौकरी जा सकती है इसलिए मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को लॉकडाउन से उभारने के लिए पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 20 लाख करोड़ रूपये का राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। जिसमे कई सेक्टरों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लाखो करोड़ो रूपये का बजट दिया गया है। जिसमे एक सेक्टर मत्स्य पालन भी जो लाखो लोगो को रोजगार देता है इसलिए मत्स्य पालन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए व और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए मोदी सरकार की तरफ से 20 हज़ार करोड़ रूपये का बजट पास किया गया है।
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana [PMMSY] Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | प्रधानमंत्री & वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |
लाभार्थी | देश के मत्स्य पालक |
उद्देश्य | देश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना |
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 20 हज़ार करोड़ रूपये का बजट पास किया गया है। जिसमे अनुमान के मुताबिक 70 लाख टन मछली का उत्पादन किया जायेगा जिसमे 55 लाख लोगो को रोजगार मिलेगा। इसलिए Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana के जरिये मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्टर का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही मछली पालन करने वाले लोगो को नए जाल व लोन मुहैया कराया जायेगा और आधुनिक पद्द्ति के द्वारा सीवीड फार्मिंग, कोल्ड चेन, फिशिंग हार्बर का निर्माण किया जायेगा।
PM Matsya Sampada Yojana के लाभ
- इस योजना के माध्यम से मछली पालन के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जायेगा जिसके अनुसार लाखो लोगो के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा होगा।
- एक अनुमान के मुताबिक देश के 55 लाख लोगो को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा।
- PM Matsya Sampada Yojana के जरिये मछली पालन करने वाले लोगो को लोन मुहैया करवाया जायेगा।
- और मछलीपालन करने के लिए मछुवारो को नया जाल भी उपलब्ध करवाया जायेगा।
- मछली पालन के अधिक से अधिक उत्पादन करने के लिए नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करके दिया जाएगा व कोल्ड चेन, फिशिंग हार्बर, सीवीड फार्मिंग, ऑर्नामेंटल फिशरीज, केज कल्चर, न्यू फिशिंग वेसेल, लेबोरेटरी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- पीएम मत्स्य पालन योजना के द्वारा मछली पालन करने वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी व मछलीपालन करने वाले लोगो का बीमा भी बनाया जायेगा।
पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए कौन होंगे पात्र?
पीएम मछली संपदा योजना में केवल मछुआरे जो मछली पालन का काम करते हैं, पंजीकरण कर सकते हैं।
Matasya Sampada Yojana Aavedan Online Registration Form 2020
इस योजना के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 20 हज़ार करोड़ रूपये दिए गए है जिसमे देश के 55 लाख लोगो को रोजगार दिया जायेगा।
फ़िलहाल पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है अभी इस योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी केंद्र सरकार के द्वारा नहीं दी गयी है। इसलिए जब भी इस योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी तो हम आपको यहाँ पर जानकारी दे देंगे।
संभावित प्रश्नोत्तर:-
संभावित प्रश्न | संभावित उत्तर |
---|---|
प्रश्न 1: | मतस्य सम्पदा योजना क्या है? |
उत्तर | मत्स्य सम्पदा योजना, मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार दवरा शुरू की गयी एक बड़ी योजना है जिससे मछुवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और मत्स्य निर्यात में भारत को और मजबूत बनाया जा सके। इस योजना के लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है और 55 लाख से ज्यादा लोगों को इससे रोजगार देने का संभावित लक्ष्य रखा है। |
प्रश्न 2: | यह योजना कब शुरू हुई? |
उत्तर | बजट में हुई इस योजना की घोषणा को आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज की घोषणा के दौरान 15 मई को क्रियान्वित किया गया है। |
प्रश्न 3: | इस योजना के प्रमुख बिंदु क्या है ? |
उत्तर | अंतर्देशीय और अंतरास्ट्रीय मत्स्य पालन का विकास और मछली निर्यात को बढ़ावा देना। इसके लिए मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर गतिविधियों के लिए रु 11,000 करोड़ और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 9000 करोड़ सरकार द्वारा बजेट में दिए गए हैं जिसे फिशिंग हारबर्स, कोल्ड चेन, मार्केट्स आदि, व्यक्तिगत और नाव बीमा में खर्च किया जायेगा। |
- कामधेनु डेयरी योजना 2020
- सोलर पैनल लगाएं – सिर्फ 5000 रूपये में Solar Panel Application Form
- किसानों को मिलेंगे 5000 नए ट्यूबवेल कनेक्शन
- Kisan Credit Card (KCC) फॉर्म कैसे भरें
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर | Click Here |
प्रधानमंत्री किसान योजना | क्लिक करें |
सभी सरकारी योजना | Click Here |
हरियाणा सरकारी योजनाएं | Click Here |
All Pradhan Mantri Yojana | यँहा देखें |