सुकन्या समृद्धि योजना 2020 में हर महीने 250 रु. देने पर 21 साल बाद मिलेंगे 6 लाख| SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA IN HINDI
Sukanya Samriddhi Yojana 2020 In Hindi – देश में बेटियों के भविष्य को संरक्षित करने के साथ उन्हें सशक्त और सबल बनाने साथ ही बेटा-बेटी के लिंगानुपात को कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2020 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना एक तरह से बेटियों के अभिभावकों को आर्थिक संबल प्रदान करती है, जिसके तहत वह छोटी छोटी जमा पूंजी को इकट्ठा करके बेटी की उच्च शिक्षा एवं शादी के वक्त एक बड़ी धन राशि प्राप्त कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना 2020 में सरकार ने दी बड़ी छूट
इस योजना की शुरूआत 2 दिसंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, इसके तहत कन्या के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु में एक खाता खोला जाता है, जिसमें उसके अभिभावक एक निश्चित राशि जमा कर सकते हैं यह राशि कम से कम 250 रुपये महीने से लेकर 1.5 लाख रुपये महीने तक हो सकती है। सुकन्या समृदिध् योजना का खाता पोस्ट ऑफिस के साथ किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक में खोला जा सकता है।
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का प्रारूप
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के नाम से एक खाता खोला जाता है।
- खाते में एक साल में 1 हजार से लेकर 1 लाख पचास हजार रुपए जमा किए जा सकते है।
- यह पैसा अकाउंट खुलने के 14 साल तक जमा करवाना होगा और यह खाता बेटी के 21 साल की होने पर ही मैच्योर होगा।
- योजना के नियमों के अंतर्गत बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकलवा सकते हैं।
- 21 साल के बाद खाता बंद हो जाएगा और पैसा पालक को मिल जाएगा।
- अगर अकाउंट में किसी साल पेमेंट लेट हुई, तो सिर्फ 50 रुपए की पैनल्टी लगाई जाएगी।
- योजना के तहत पोस्ट ऑफिस के अलावा कई सरकारी व निजी बैंकों में भी खाता खोला जा सकता है
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खातों पर आयकर कानून की धारा 80-जी के तहत छूट दी जाएगी।
- कोई पालक सिर्फ दो बेटियों के लिए ही योजना से जुड़ा खाता खोल सकते हैं।
- जुड़वां बेटी होने पर उसका प्रूफ देकर ही पालक तीसरा खाता भी खोल सकेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी: सुकन्या समृद्धि योजना में हर तबके के लोग निवेश कर सकें इसके लिए सरकार ने Minimum Deposit की सीमा को 1000 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया है।
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2020 को ऐसे समझें
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2020 में छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर बढ़ा दी गई है जिसके तहत अब सुकन्या समृद्धि योजना में आपको 8.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगी।मानकर चलिए कि योजना के अंतर्गत आपने साल 2020 में 1,000 रुपए महीने का अकाउंट खोला है, तो आपको 14 साल तक यानी 2033 तक हर साल 12 हजार रुपए जमा करने होंगे। मौजूदा हिसाब से उसे हर साल 8.6 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा तो जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे 6,07,128 रुपए मिलेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि 14 सालों में आपके द्वारा आपकी बेटी के अकाउंट में कुल 1.68 लाख रुपए ही जमा करने पड़ेंगे। बाकी के 4,39,128 रुपए इस राशि पर ब्याज का मिलेगा। इस तरह आप छोटी छोटी रकम जमा करके अपनी बेटी के भविष्य के लिए बड़ी राशि प्राप्त कर सकेंगे।
खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए सबसे जरूरी कागजात है बेटी का जन्म प्रमाणपत्र।
- खाता योजना में पैसे जमा करवाने वाले यानी लड़की के अभिभावक का परिचय पत्र।
- कन्या के अभिभावक का एड्रेस प्रूफ भी इसके लिए जरूरी दस्तावेजों में एक है।
खाता खुलवाने के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह मैन्यूअल हैं।
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाना होगा।
- यहां आपको खाता खोलने के लिए एक फॉर्म मिलेगा।
- इसे भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे जमा करना होगा।
- फॉर्म भरने के साथ ही आपकी बेटी का खाता खुल जाएगा और आपको इसकी पासबुक मिलेगी।
- इस पासबुक पर आपके लेन देन की पूरी जानकारी होगी, जिसे योजना पूर्ण न होने तक आपको संभालकर रखना होगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Bank List:-
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- आंध्र बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- कॉरपोरेशन बैंक
- देना बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक
- इलाहाबाद बैंक
Sukanya Samriddhi Yojana Profit Calculator 2020:-
Child’s Age | Account age | Year Amount | Amount At Year Ending | Interest Rate | Interest Amount | Total At Year Ending |
3 | 1 | 12000 | 12000 | 9.1 | 1092 | 13092 |
4 | 2 | 12000 | 25092 | 8.61 | 2160.4212 | 27252.4212 |
5 | 3 | 12000 | 39252.4212 | 8.61 | 3379.633465 | 42632.05467 |
6 | 4 | 12000 | 54632.05467 | 8.61 | 4703.819907 | 59335.87457 |
7 | 5 | 12000 | 71335.87457 | 8.61 | 6142.018801 | 77477.89337 |
8 | 6 | 12000 | 89477.89337 | 8.61 | 7704.046619 | 97181.93999 |
9 | 7 | 12000 | 109181.94 | 8.61 | 9400.565033 | 118582.505 |
10 | 8 | 12000 | 130582.505 | 8.61 | 11243.15368 | 141825.6587 |
11 | 9 | 12000 | 153825.6587 | 8.61 | 13244.38921 | 167070.0479 |
12 | 10 | 12000 | 179070.0479 | 8.61 | 15417.93113 | 194487.979 |
13 | 11 | 12000 | 206487.979 | 8.61 | 17778.615 | 224266.594 |
14 | 12 | 12000 | 236266.594 | 8.61 | 20342.55375 | 256609.1478 |
15 | 13 | 12000 | 268609.1478 | 8.61 | 23127.24762 | 291736.3954 |
16 | 14 | 12000 | 303736.3954 | 8.61 | 26151.70365 | 329888.0991 |
17 | 15 | 0 | 329888.0991 | 8.61 | 28403.36533 | 358291.4644 |
18 | 16 | 0 | 358291.4644 | 8.61 | 30848.89508 | 389140.3595 |
19 | 17 | 0 | 389140.3595 | 8.61 | 33504.98495 | 422645.3444 |
20 | 18 | 0 | 422645.3444 | 8.61 | 36389.76416 | 459035.1086 |
21 | 19 | 0 | 459035.1086 | 8.61 | 39522.92285 | 498558.0314 |
22 | 20 | 0 | 498558.0314 | 8.61 | 42925.84651 | 541483.8779 |
23 | 21 | 0 | 541483.8779 | 8.61 | 46621.76189 | 588105.6398 |
सुकन्या समृद्धि योजना में नया नियम – New Rules, Update – जानने ले लिए वीडियो देखें
हम आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा समृद्धि खाते (Sukanya Samriddhi Yojana 2020) के बारे में दी गयी जानकारी पससंद आयी होगी और अपनी प्रिय बेटी का खता जल्दी ही खलुवायेंगे।