Kanya Sumangala Yojana 2022: कन्याओं को मिलेंगे 15,000 रूपये – ये है ऑनलाइन आवेदन का तरीका

Kanya Sumangala Yojana | UP Kanya Sumangala Scheme 2022|  कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन | Apply Online, Application Form

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022: – कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के साथ बेटियों के भविष्य निर्माण में सहयोग और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संचालन कर रही है। Kanya Sumangala Scheme 2022 के तहत बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी शिक्षा तक सरकार आर्थिक मदद प्रदान करती है, योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता अलग अलग चरणों में लाभान्वित बेटी के खाते में भेजी जाती है। उत्तरप्रदेश सरकार की इस पहल को बेटियों का रक्षा कवच का नाम भी दिया गया है। हम आपको बताएंगे, कि इस योजना का लाभ लेने की पात्रता क्या है और आप कैसे इसका लाभ ले सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana
Kanya Sumangala Yojana 2022

UP Kanya Sumangla Yojana 2022 का फायदा ?

Mukhymantri Kanya Sumangala Yojana – उत्तरप्रदेश सरकार CM आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई है

UP Kanya Sumangla Yojana 2022 के तहत जिस घर में बेटी जन्म लेती है, उसे सरकार की तरफ से समय समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह राशि उसके जन्म से लेकर उसकी शिक्षा अवधि तक अलग अलग किश्तों में जारी होगी। इस लिहाज से सरकार की यह योजना बेटियों के लालन पालन के साथ उसे शिक्षित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कन्या सुमंगला योजना के तहत कुल 6 किश्तों में 15 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी। सरकार की योजना के मुताबिक, इसका संपूर्ण लाभ सिर्फ उन बेटियों को मिल सकेगा, जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ होगा। 

अलग अलग किश्तों में मिलेगी सहायता राशि:-

  • बेटी के जन्म होने के बाद खोले गए खाते में तत्काल 2 हजार रुपए की पहली किश्त भेजी जाएगी। 
  • जब बेटी एक साल की हो जाएगी, तो उसके अकाउंट में 1 हजार रुपए की दूसरी किश्त भेजी जाएगी। 
  • जब बेटी का पहली कक्षा में दाखिला होगा, तब तीसरी किश्त के तौर पर उसे 2 हजार रुपये मिलेंगे। 
  • कन्या जब कक्षा 6 में पहुंच जाएगी, तब उसके खाते में 2 हजार रुपये की चौथी किश्त भेजी जाएगी। 
  • बेटी के नौवीं कक्षा में पहुंचने पर उसे 3 हजार रुपए की पांचवी किश्त भेज दी जाएगी।
  • जब वह स्नातक में प्रवेश लेगी, तब उसके खाते में 5 हजार रुपए की आखिरी किश्त भेजी जाएगी।
  • इस तरह बेटी के खाते में कुल 15 हजार रुपये पहुंचेंगे, जिन्हें वह 18 साल की होने पर निकाल सकती है। 

कुल 6 श्रेणी में लागू हुई है UP कन्या सुमंगला योजना 2022:-

  • प्रथम श्रेणी- जिन बालिकाओं का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ हो, उन्हें इस योजना का संपूर्ण लाभ मिलेगा।
  • द्वितीय श्रेणी- जिन बालिकायों का जन्म 1 अप्रैल 2018 के बाद और 1 अप्रैल 2019 के पहले हुआ हो, उन्हें 1 हजार रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए बालिका का टीकाकरण कार्ड अपलोड करना होगा।
  • तृतीय श्रेणी- जिन बालिकाओं ने प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो, उन्हें 2 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। 
  • चतुर्थ श्रेणी- जिन बालिकाओं ने मौजूदा सत्र में 6वीं कक्षा में प्रवेश लिया हो, उन्हें 2 हजार की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। 
  • पंचम श्रेणी- इस श्रेणी में वो बालिकाएं शामिल होंगी, जिन्होंने 9वीं कक्षा में प्रवेश लिया हो, उन्हें 3 हजार की आर्थिक सहायता मिलेगी। 
  • छठवीं श्रेणी- वह सभी बालिकाएं इस श्रेणी में आएंगी, जिन्होंने 10वीं या 12वीं पास करके स्नातक डिग्री या फिर कोई दो साल का डिप्लोमा कर लिया होगा। उन्हें 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022 की पात्रता

  • लाभार्थी का परिवार उत्तरप्रदेश का मूल निवासी हो। आधार कार्ड, वोटर कार्ड या राशन कार्ड इसके लिए मान्य होंगे। 
  • सिर्फ उसी परिवार को योजना का लाभ मिलेगा, जिसकी वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये होगी
  • किसी भी दंपति के सिर्फ दो बच्चे होने पर भी उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा। 
  • किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है और द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें होती हैं, तो तीनों बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। 
  • यह राशि उसी कन्या को मिलेगी, जिसका विवाह 18 साल से कम उम्र में नहीं हुआ हो। 

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:-

  • कन्या सुमंगला योजना के आवेदन के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 
  • योजना के आवेदन के लिए माता-पिता के आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। 
  • जब कन्या अलग अलग कक्षा में दाखिला ले, तो उसका प्रमाण देना आवश्यक होगा। 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आप जिले एवं ब्लॉक स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको UP Kanya Sumangala की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
UP Kanya Sumangala Yojana Online Application
  • इसके होम पेज पर Citizen Service portal के विकल्प Apply here पर क्लिक करना होगा।
UP Kanya Sumangala Yojana Online Apply
  • इसके बाद आपके सामने नई स्क्रीन खुलकर आएगी, जहां पर नियम एवं शर्तों को पढ़कर आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, जिसमें आपको योजना से संबंधित जरूरी जानकारी भरनी होंगी।
UP Kanya Sumangala Yojana Online Application Form
  • इसके बाद आपको इस योजना में पंजीकरण होगा जाएगा, और आपको एक यूजर आईडी प्राप्त हो जाएगी यहां पर आपको एक पासवर्ड भी सेट करना होगा।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके आप इस योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म देख सकेंगे। 
UP Kanya Sumangala Yojana Application Form
  • यहां पर आपको सही जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और इसे सबमिट करना होगा। 
UP Kanya Sumangala Yojana Online Form
  • अब आपको add Beneficiary पर क्लिक करना है
Add Beneficiary
Add Beneficiary
  • अब आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा
  • फॉर्म भरने के बाद इस तरह का पेज आएगा
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इस तरह का पेज खुलेगा
  • अब आपको अप्लाई बटन पर क्लिक करना है जंहा ऐसा पेज ओपन होगा
  • इस तरह आपका मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=1j8pLRWOElY&t=188s

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर:-

  • उत्तर प्रदेश सीएम हेल्पलाइन नंबर: 1076
  • उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर: 0522-2724930

मित्रों, हम आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गयी UP Kanya Sumangala Yojana 2022 की जानकारी पसंद आयी होगी और आप इसका लाभ उठाएंगे. कृपया इस जानकारी को अपने अन्य किसान साथियों के साथ नीचे दिए गए Facebook, Twitter और WhatsApp बटन पर Click करके share जरूर करें.

अगर आपका कोई भी प्रश्न हो ऊपर बताई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022 के बारें में, तो आप Comment कर सकते हैं और हमारी टीम में से कोई भी साथी आपो 24 घंटे के अंदर जवाब जरूर देगा, धन्यवाद!

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here
ताजा किसान योजना समाचार हिंदी क्लिक करें
सभी किसान योजनाएं Click Here
All Pradhan Mantri Yojana यँहा देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top