Latest Kisan Yojana List 2022: किसानों के लिए 5 बड़ी योजनाएं उठाएं 10 लाख तक का लाभ

PM Kisan Yojana List |Kisan Yojana 2022 |All Government Farmer Schemes भारत सरकार द्वारा शुरू किसान योजना सूची (Kisan Yojana List) जाने किसानों की 5 बड़ी योजनाओं के बारें में जानकारी हिंदी में

Kisan Yojana List

किसान योजना लिस्ट | Latest Kisan Yojana List 2022

भारत की केंद्र सरकार(मोदी सरकार) द्वारा किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कि गई है।

इन योजनाओं का लाभ भी किसानों के बैंक खाते में सीधा दिया जा रहा है। लेकिन फिर भी भी हमारे देश के हर राज्य में ऐसे अनेकों किसान भाई हैं, जो की किसानों के लिए चलायी जा रही इन योजनाओं के बारें में नहीं जानते हैं। इसलिए हम आपको आज इस आर्टिकल के माध्यम से Kisan Yojana List में के बारें में जानकारी देंगे। इन किसान योजनाओं में सभी श्रेणी के किसानों को सामिल किया गया है और आप बड़ी ही सरलता से Kisan Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करके इनका लाभ उठा सकते हैं।

बड़ी खबर – पीएम किसान योजना की 5th (पाँचवीं) किस्त जारी – जानें किसे मिले और किसे नहीं

तो चलिए जानते हैं इन किसानों की 5 बड़ी मुख्य योजनाओं के बारें में – Latest Kisan Yojana List 2022

कुसुम योजना |Kisan Kusum Yojana 2022

इस Kisan Yojana के अंतर्गत सिंचाई के लिए पंपो का इस्तेमाल करने वाले किसनों को उन पंपों को अब सौर ऊर्जा वाले पंप में बदलने के लिए सब्ससडी दी जाती है।

देश के जिन क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता नहीं है सरकार उन क्षेत्रों में बिजली की कमी को पूरा करने एवं सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए सौर संचालित पंप (सोलर पंप) लगाने के लिए PM Kusum Yojana के तहत सहायता करती है। कुसुम योजना के तहत सोलर पंप सरकार द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि किसान सिंचाई बीच कर सटे और अपनी खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बनाकर कमाई भी कर सके। किसान भाई कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, जानने के लिए यँहा क्लिक करें

कृषि यंत्र योजना |Kisan Krishi Yantra Yojana 2022

किसान भाइयों को कृषि में निरंतर आ रही समस्यों को देखते हुए, उनके मनोबल को बढ़ने के लिए और उनकी आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से सरकार ने कृषि यंत्र योजना शुरू की है।

इस किसान योजना में किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार द्वारा Krishi Yantra Subsidy दी जाती है। यह सहायता किसानों को अलग अलग श्रेणी एवं कृषि यंत्र के अनुसार से दी जाती है जो की 40% से 70% तक होती है। उदाहरण के लिए ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर से जुड़े खेती के काम आने सभी कृषि यन्त्र इस योजना में शामिल है। कृषि यंत्र योजना का लाभ कैसे मिलता है एवं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है जानने के लिए यँहा क्लिक करें

किसान क्रेडिट कार्ड योजना | Kisan Credit Card Yojana 2022

किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के लिए एक कल्याणकारी योजना है, जिसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।

भारत सरकार ने इसकी शुरूआत 1998 में की थी और यह किसान हित में सरकार की सफलतम योजनाओं में से एक साबित हुई है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के कारण काफी हद तक साहूकारी प्रथा पर लगाम भी लगी है। इस योजना के तहत किसान को 50 हजार से लेकर 3 लाख तक का कर्ज उपलब्ध कराया जाता है, वह भी न्यूनतम ब्याज दर पर। योजना का लाभ कैसे मिलता है एवं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है जानने के लिए यँहा क्लिक करें

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना |PM-KMY 2022

किसानों को मिलेगें 3000 रूपये – अगर आप किसान हो तो जरूर देखें

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना देश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिसके तहत 60 साल के बाद किसानों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना की घोषणा वर्ष 2019-20 के आज बजट में की गई थी, और इसके लिए भारत सरकार ने 10,477 करोड़ की राशि का प्रावधान भी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची से 12 सितंबर 2019 को इस योजना की लॉन्चिंग की। PMKMY योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी यँहा देखेें – Click Here

पीएम किसान सम्मान निधि योजना | PMKSNY 2022

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA) के अंतर्गत कृषि योग्य जमीन वाले किसान ऑनलाइन आवेदन करके सालाना तीन किस्तों में 6000रु का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top