PM Kisan FPO Yojana 2022 – मोदी सरकार की इस योजना से किसानों को मिलेगा 5 लाख रूपये का लोन – ऐसे होगा आवेदन

PM Kisan FPO Yojana 2022 बड़ी खबर! किसानों के संगठन को मिलेगा 5 लाख रुपए का आपातकालीन लोन क्रेडिट कैश पेमेंट में.

Farmers Organization 5 Lakh Rupees Loan News
किसानों के संगठन को मिलेगा 5 लाख रुपए लोन

PM Kisan FPO Yojana 2022 – किसानों के संगठन को मिलेगा 5 लाख रुपए लोन

आप सभी को पता है भारत में 21दिनों का लॉकडाउन किया गया है इस लॉकडाउन के कारण देश के सभी किसानो और किसान संघटनो को काफी आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है इसलिए देश के बैंको ने किसानो के लिए मदद देने के लिए आगे आये है इसी बीच बैंक ऑफ बड़ौदा ने किसान संगठनो FPO (Farmers Producer Organisations – FPO)  के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन की घोषणा की है मतलब किसान संघटन बैंक से 5 लाख रूपये तक का लोन ले सकते है और उनको इस कर्ज चुकाने पर विशेष छूट भी दी जाएगी |

साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा अपने महिला स्वयं सहायता समूहों वाली महिलाओ को एक लाख रूपये तक का लोन मुहैया कराएगा |

ये लोन बैंक ऑफ़ बड़ौदा SHGs-COVID19 योजना के तहत उपलब्ध करवाया जायेगा |

किसको कितना लोन दिया जायेगा – नियम और शर्ते :-

बैंक के द्वारा जारी बयान में कहा गया है की एक SHG को कम से कम 30,000 रूपये तक का लोन दीया जायेगा |अधिकतम 1 लाख रूपये प्रति व्यक्ति को लोन दिया जायेगा |और इस लोन को चुकाने के लिए 24 महीने का समय दिया जायेगा. साथ ही 6 महीने का मोरेटोरियम भी दिया जायेगा जो लोन लेने की तारीख से दिया जायेगा |

वंही किसान संगठनो के लिए लोन कलेक्टिव लिमिट का 10 प्रतिशत मंजूर किया गया है जो अधिकतम 5 लाख रूपये तक का लोन दिया जा सकता है जो 36 महीने की समय अवधि के लिए दिया जायेगा | इस लोन में किसान संगठन को 6 महीने का मोरेटोरियम भी दिया जायेगा |

मछली पालन व बैंक डेयरी करने वाले किसानों को इंस्टैंट क्रेडिट दिया जायेगा ताकि खेत के रखरखाव और खेतो से समन्धित काम करने में सहायता मिलेगी इस कार्ड के द्वारा न्यूनतम 10 हज़ार रूपये और अधिकतम 50 हज़ार रूपये ले सकता है |

10,000 किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाने की घोषणा

मोदी सरकार ने 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) योजना की घोषणा कर चुकी है जिसके कारण किसान अब उत्पादक के साथ साथ कृषि से जुड़ा हुआ बिज़नेस भी कर सकेंगे | इस योजना के तहत 20 लाख किसानो को सीधा लाभ दिया जायेगा |

FPO (Farmer Producer Organisation) के जरिये जुड़े किसान अपनी फसल का सही दाम प्राप्त कर सकेंगे और हमारे देश के 100 जिलों के हर तहसील में एक ऑफिस स्थापित किया जायेगा |

किसान संघटनो को 2 करोड़ रूपये की परियोजना में किसानो को क्रेडिट कार्ड जारी करेगी जिसमे हर किसान संगठन को 15 लाख रूपये तक  इक्विटी ग्रांट दिया जायेगा | इस योजना के तहत 2024 तक 10 हज़ार किसान संगठन बनाये जायेंगे जिसके लिए  6865 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया है |

कैसे बनाया जायेगा उत्पादक संगठन-

इस योजना के तहत 11 किसानो का एक ग्रुप होना चाइये जिसका एक कंपनी नाम से रजिस्ट्रेशन किया जायेगा और उस संगठन को 15 लाख रूपये कम्पनी का काम देख कर तीन सालो में दिया जायेगा |

संगठन का कार्य देख कर नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज रेटिंग देगी और उसी के तहत ग्रांट  दी जाएगी |

मैदानी क्षेत्र के लिए एक संग़ठन में 300 किसान जुड़े हुए होने चाइये और पहाड़ी क्षेत्र में एक संग़ठन में 100 किसान जुड़े हुए होने चाइये |

FPO कैसे बनाये:-

FPO बनाने के लिए आपको राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक,राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम,लघु कृषक कृषि व्यापार संघ इनमे से किसी भी कार्यलय में जाकर सम्पर्क कर सकते है |

किसान संग़ठन के किसान सदस्यों को कैसे मिलेगा लाभ ?

राष्ट्रीय किसान महासंघ के अध्यक्ष विनोद आनंद का कहना है की किसानो को एफपीओ से जुड़ने से सामूहिक शक्ति में बढ़ावा मिलेगा जिससे उत्पादन के क्रय-विक्रय की बारगेनिंग कलेक्टिव होती है और किसानो को अच्छा बाजार मिलता है जिसके कारण  उनकी फसल का अच्छा दाम मिलेगा और जिससे किसान आसानी से खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण की खरीद कर सकेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top